• इस विद्यालय में प्रवेश पाने के पूर्व योग्यता परीक्षा ली जाती है और योग्यता अनुसार कक्षा में प्रवेश किया जाता है|
  • यदि किसी विद्यार्थी ने किसी अन्य विद्यालय से शिक्षा प्राप्त की हो तो पूर्व विद्यालय छोड़ने का प्रमाण पत्र लाना आवश्यक है इस प्रमाण पत्र के बिना किसी भी विद्यार्थी को विद्यालय में प्रवेश नहीं किया जाएगा।
  • प्रवेश उपरांत सभी बालकों का सामूहिक रूप से विद्यारंभ संस्कार कराया जाएगा जिसमें सभी अभिभावकों एवं संभ्रांत बच्चियों को आमंत्रित किया जाएगा |
  • विद्यालय की प्रत्येक वस्तु की रक्षा का दायित्व सबका है अतः विद्यालय के प्रति निष्ठावान बनना आवश्यक है |
  • संतोषजनक कारण होने पर भी अवकाश के प्रार्थना पत्र स्वीकार किए जाते हैं जिस पर माता-पिता अभिभावक के हस्ताक्षर अनिवार्य है।
  • बिना अवकाश स्वीकृति कराए विद्यालय से अनुपस्थित होने की दशा में प्रतिदिन ₹50 और अनुपस्थिति दंड देना होगा जो शुल्क के साथ जमा करना होगा ।
  • अनुपस्थिति की अधिकतम सीमा 6 दिन तक है तत्पश्चात नाम पृथक कर दिया जाएगा ।
  • पढ़ाई लिखाई में असावधानी उलंघन तथा अन्य अभद्र आचरण करने पर छात्र-छात्राओं को विद्यालय से पृथक कर दिया जाएगा ।
  • स्थानांतरण प्रमाण पत्र तब तक प्रदान नहीं किया जाएगा जब तक विद्यालय के सभी शुल्को का भुगतान नहीं कर दिया जाता और अदेय प्रमाण प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं कर लेते ।
  • किसी विद्यार्थी को परीक्षा में सम्मिलित होने की आज्ञा तब तक नहीं दी जाएगी जब तक उसका पूरा शुल्क जमा ना हो जाए ।
  • समस्त आचार्य एवं छात्र छात्र छात्राओं को विद्यालय निश्चित समय से आना और सामूहिक प्रार्थना में सम्मिलित होना अनिवार्य है ।
  • नवीन सत्र के प्रारंभ में यदि कोई छात्र छात्रा बिना किसी सूचना के लगातार पांच दिन अनुपस्थित होते हैं तो उनका नाम विद्यालय से पृथक कर दिया जाएगा और उनका प्रवेश दोबारा नहीं हो सकेगा।